जनसभा को सफल बनाएं कार्यकर्ता : बृजभूषण
जासं, मीरजापुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई जिसमें भाजपा जिलाध्यक
जासं, मीरजापुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह का पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहाकि अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल को मीरजापुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाये जाने से लोगों में हर्ष है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुप्रिया पटेल का जनपद आगमन 24 मार्च को होने जा रहा है। नारायनपुर, जमुई, चुनार होते हुए नगर के बीएलजे इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। कार्यकर्ता जनसभा को सफल बनाने में जुट जाए। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव उमर, रायचंद्र दुबे, प्रमोद सिंह, मनोज दुबे, कात्यायनी कर्षण मिश्रा, धीरेंद्र पटेल, संकल्प पाठक, नितिन गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, सूरज चौबे, सत्येंद्र त्रिपाठी, पुष्पेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।