मीरजापुर में डीआईओएस ने नहीं किया कार्य मुक्त, अनशन पर बैठी शिक्षिका
शिक्षिका वंदना ने मीरजापुर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनशन शुरू किया है। उनका आरोप है कि स्थानांतरण और ...और पढ़ें

मीरजापुर में शिक्षिका वंदना का अनशन जारी, कार्यमुक्त न करने पर शिक्षा विभाग पर सवाल।
HighLights
शिक्षिका वंदना ने मीरजापुर डीआईओएस कार्यालय पर अनशन शुरू किया।
स्थानांतरण के बावजूद कार्यमुक्त न करने का आरोप लगाया गया।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। श्री शिव प्रताप इंटर कालेज से कार्य मुक्त करने की मांग को लेकर शिक्षिका वंदना को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सोमवार को अनशन आरंभ किया। कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आश्वासन के बाद भी कार्य मुक्त नहीं किया जा रहा है।
श्री शिव प्रताप सिंह इंटर कालेज पवारी कला के गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका वंदना का स्थानांतरण बसंत विद्यालय इंटर कालेज में हुआ था। निदेशक की ओर से आदेश जारी होने के बाद भी पवारी कला प्रबंधन द्वारा वंदना को कार्य मुक्त करने से इंकार कर दिया गया। इस संबंध में शिक्षिका वंदना ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया।
न्यायायल के आदेश के बाद एडी माध्यमिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को गत 14 सितंबर को तत्काल प्रभाव से तीन दिन के भीतर कार्य मुक्त करने का आदेश दिया। बावजूद इसके 13 दिन बीतने के बाद भी कार्य मुक्त नहीं किया गया। थक हारकर शिक्षिका सोमवार को अपराह्न तीन बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनशन पर बैठ गई।
उनके समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे, जिला अध्यक्ष सत्यभूषण सिंह, जिला मंत्री डा. रमाशंकर शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष रश्मि, आय व्यय निरीक्षक डा. धर्मराज सिंह, रामसागर यादव, अर्पित पांडेय, राम सागर यादव ने समर्थन दिया। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्हाेंने शिक्षिका को कार्य मुक्त कर दिया है।
