धनुष यज्ञ लीला में उमड़ी भारी भीड़, लगाए जय श्रीराम के नारे
कछवां थानाक्षेत्र के जमुआं बाजार तालाब पर इस वर्ष भी रामलीला सेवा समिति जमुआं द्वारा पुरानी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर की रामलीला के दौरान भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति से मैदान खचाखच भरा रहा। जब भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा तो पुष्पवर्षा के साथ जय श्रीराम के नारों से आसमान गूंज उठा।
जासं, जमुआं (मीरजापुर) : कछवां थानाक्षेत्र के जमुआं बाजार तालाब पर इस वर्ष भी रामलीला सेवा समिति जमुआं द्वारा पुरानी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर की रामलीला के दौरान भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति से मैदान खचाखच भरा रहा। जब भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा तो पुष्पवर्षा के साथ जय श्रीराम के नारों से आसमान गूंज उठा।
इस रामलीला की खासियत है कि ग्राम सभा जमुआ के बुजुर्ग से लेकर विद्यार्थी बच्चों ही रामलीलामें पात्रों की अलग-अलग भूमिका निभा रहे हैं। जमुआं के पवन राजभर लक्ष्मण की भूमिका, शिवम गुप्ता माता जानकी सीता की भूमिका, करन गुप्ता हनुमान की भूमिका, अरविद जायसवाल राजा दशरथ, बद्री मोदनवाल और रावण की भूमिका में अरविद सिंह सहित सभी कलाकार स्थानीय हैं। समस्त कलाकार पात्रों ने रामलीला मंच पर ब्लाक स्तरीय एक आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में मंचन कर क्षेत्र की जनता का मन मोह लिया है। जिस समय धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ और भगवान राम ने धनुष को उठाया उस समय मानों पूरा प्रांगण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। उस करीब एक हजार से ज्यादा दर्शनार्थी रामलीला आनंद लेते रहे। जमुआं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कल्लू गिरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार व सूचना मंत्री अभिषेक मोदनवाल उर्फ मोदी ने कहा कि जीवंत रामलीला से सभी प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के करीब 40 सदस्यों के सहयोग से आदर्श रामलीला समिति यह परंपरा चला रही है।