रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन देख दर्शकों ने लगाए जयकारें
विकास खंड हलिया के बंजारी ग्राम सभा में आयोजित रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में दर्शक रविवार की रात पहुंचे। रामलीला का शुभारंभ धनुष यज्ञ के मंचन से किया गया। भगवान राम जनकपुरी में भाई लक्ष्मण और गुरु के साथ पहुंचे थे। जहां सीताजी का स्वंयबर के लिए धनुष रखा था।
जागरण संवाददाता, गड़बड़ाधाम (मीरजापुर) : विकास खंड हलिया के बंजारी ग्राम सभा में आयोजित रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में दर्शक रविवार की रात पहुंचे। रामलीला का शुभारंभ धनुष यज्ञ के मंचन से किया गया। भगवान राम जनकपुरी में भाई लक्ष्मण और गुरु के साथ पहुंचे थे। सीताजी का स्वंयबर के लिए धनुष रखा था।
देश प्रदेश से कई महाबली राजा पहुंचे थे लेकिन किसी ने धनुष को तनिक भर हिला नहीं सकें। इस दौरान प्रभु श्रीराम गुरु के आदेश पर धनुष को उठाया और तत्काल तोड़ दिया। धनुष के टूटते ही दर्शकों ने जयश्रीराम के जयकारें लगाने शुरु कर दिए। धनुष के टूटने की आवाज से आकाश से पुष्पवर्षा होने लगी और परशुराम आ गए। जहां उनके पहुंचते ही सभी देशों के राजा महराजा समेत श्रीराम खड़े होकर आदरपूर्वक प्रणाम किया। इस दौरान महराजा जनक ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया। धनुष टूटने के बारे में परशुराम ने जनक जी से पूछा तो वे कुछ नहीं बोल पाए लेकिन प्रभु श्रीराम ने कहा कि हमने तोड़ा है। दूसरे दिन का रामलीला का समापन किया गया। कमेटी अध्यक्षता मनी गुप्ता, नेता गुप्ता, राम सहाय गुप्ता, पूर्व प्रधान तऊलन शर्मा, वर्तमान प्रधान रामनरेश कोल, विष्णु शरण ¨सह, शिशु मंदिर स्कूल प्रबंधक राजू ¨सह आदि थे।