Move to Jagran APP

छह करोड़ से बनने लगा दीवान घाट, होंगे दो रास्ते

छह करोड़ से बन रहा दीवान घाट खुशी की लहर

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 05:47 PM (IST)
छह करोड़ से बनने लगा
दीवान घाट, होंगे दो रास्ते
छह करोड़ से बनने लगा दीवान घाट, होंगे दो रास्ते

जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : विध्याचल में दीवान घाट को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 30-30 और 18 के लेवल में कुल 78 सीढि़यां बनाई जाएंगी। इस घाट के निर्माण से विध्याचल पहुंचने वाले दर्शनाíथयों को स्नान आदि करने में सुविधा मिलेगी। दीवान घाट पर काम होने की जानकारी मिलते लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

loksabha election banner

अवर अभियंता प्रतीक ने बताया कि दो महीने से यह काम चल रहा है। इस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां दो रास्ते भी बनाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न होने पाए। लोगों ने बताया कि घाट की सीढि़यां कम से कम चार-फीट होनी चाहिए ताकि इन पर सिल्ट न जम सके। अन्यथा पक्के घाट की तरह यह भी घाट सिल्ट की वजह से किसी काम का नहीं रहेगा। प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि पश्चिम की तरफ रास्ता बनाने के साथ ही यहां पर अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। घाट का निर्माण होने के बाद बेहतर व्यवस्था मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.