विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं में मारपीट, पुल‍िस ने क‍िया हस्‍तक्षेप

By Anand Swaroop ChaturvediEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 10 May 2026 03:32 PM (IST)

मीरजापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। भीड़ के कारण एक बच्चे ...और पढ़ें

HighLights

  1. मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शनार्थियों के बीच हुई मारपीट।

  2. भीड़ में बच्चे के दबने से शुरू हुआ था विवाद।

  3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में कराया समझौता।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जयपुरिया गली स्थित नंबर दो प्रवेश द्वार से दर्शन करने के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई। इससे मंदिर परिसर में खलबली मच गई। पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

उन्नाव से आए श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए कतार में लगे हुए थे। इसी दौरान भीड़ अधिक होने के कारण एक श्रद्धालु की गोद में लिया लगभग एक वर्ष का बच्चा दबने से रोने लगा। इसे लेकर कतार में पीछे लगे श्रद्धालु से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मामला शांत हो गया और लोग दर्शन-पूजन कर वापस चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनदिनों मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते आए दिन विवाद हो रहा है। पुलिस प्रशासन को इसे लेकर गंभीरता बरतनी चाहिए।