केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा सहयोग
भाजपायुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देश पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में सहयोग राशि बाक्स को लेकर डोर टू डोर व्यापारियों से चंदा मांगा। इस दौरान लोगों को बताया कि केरल में आपदा के कारण बाढ़ से तेरह जिले पूर्ण रूप से प्रभावित होकर नष्ट हो गए है। यहां रहने वालों के सामने विकट समस्या पैदा हो गई है। इनके रहने व खाने की बहुत ही ब
जागरण संवाददाता, कछवां (मीरजापुर) : आदर्श नगर पंचायत कछवां बाजार में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि लोगों से मांगा।
भाजपायुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देश पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में सहयोग राशि बाक्स को लेकर डोर टू डोर व्यापारियों से चंदा मांगा। इस दौरान लोगों को बताया कि केरल में आपदा के कारण बाढ़ से तेरह जिले पूर्ण रूप से प्रभावित होकर नष्ट हो गए है। यहां रहने वालों के सामने विकट समस्या पैदा हो गई है। इनके रहने व खाने की बहुत ही बड़ी समस्या है। पीड़ित अपने परिवार व बच्चों के लेकर घर पानी में डूब जाने के दूर दराज खुले स्थानों पर रह रहे है। ऐसे में उनकी मदद करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सहायता राशि इकट्ठा किया जा रहा है। सहयोग राशि मांगने वालों में सेक्टर संयोजक मनोज ¨सह, अमरेश केशरी, पवन उपाध्याय, हीरालाल यादव, सतीश राय, संतोष ¨सह आदि शामिल रहे।