Move to Jagran APP

कर्णावती नदी पुल निर्माण को बुलंद की आवाज

छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत अकोढ़ी में कर्णावती नदी पर पुल निर्माण हेतु ग्रामीणों संग कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में जनाक्रोश सभा कर मांग की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 09:12 PM (IST)
कर्णावती नदी पुल निर्माण को बुलंद की आवाज
कर्णावती नदी पुल निर्माण को बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत अकोढ़ी में कर्णावती नदी पर पुल निर्माण हेतु ग्रामीणों संग कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में जनाक्रोश सभा कर मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नायब तसहीलदार योगेंद्र शरण शाह को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन वर्षों से अकोढ़ी-बबुरा संपर्क मार्ग पर बना पुल ध्वस्त हो गया है। जिसके कारण लोग 25 किमी की दूरी तय करने को विवश हैं।

loksabha election banner

इसके पूर्व सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार बनाने में मीरजापुर जनपद का बहुत बड़ा सहयोग रहा है लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं से जनपदवासियों को वर्षों से जूझना पड़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार केवल जनता को बरगलाने का काम कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जब तक अकोढी-बबुरा मार्ग पर कर्णावती नदी पर पुल निर्माण नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। अन्य वक्ताओं में गिरीश तिवारी, जनार्दन पाठक, जगदीश्वर दुबे, राजेंद्र पाठक, सतीश मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन सिब्बू पांडेय ने किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.