किसानों की समस्या को ले धरने पर कांग्रेसजन
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किसानों के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि एनएच-7 के मुआवजे को लेकर किसानों के साथ छल किया जा रहा है। धान क्रय केंद्र बनाए गए लेकिन खरीद वहां से नहीं की जा रही है बिचौलियों के माध्यम से खरीद किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किसानों के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि एनएच-7 के मुआवजे को लेकर किसानों के साथ छल किया जा रहा है। धान क्रय केंद्र बनाए गए लेकिन खरीद वहां से नहीं की जा रही है जबकि बिचौलियों के माध्यम से खरीद किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कि सरकार किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है। एनएच-7 के लिए सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए। महिलाओं के उत्पीड़न पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है और आए दिन घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि पराली जलाने मात्र पर किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं जबकि यहां पशुओं के लिए उसी पराली का चारा बनाया जाता है। यह अन्याय नहीं तो क्या है। कांग्रेसियों ने महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की। इस दौरान राजधर दूबे, राजन पाठक, सुधाकर, कंचन पांडेय, इस्तियाक, छोटे खान, भूपेंद्र शुक्ला, विजय सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, सतीश मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।