पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक
नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे के निधन पर शनिवार को हर तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। ट्रामा सेंटर वाराणसी में शनिवार को उनका निधन हुआ।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे का शनिवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में निधन गया। कोरोना संक्रमण के चलते वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, सांसद अनुप्रिया पटेल, एमएलसी आशीष पटेल, पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शोक जताया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि वे सामाजिक व मिलनसार व्यक्ति थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी, हिदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अमित श्रीनेत, विनोद पांडेय, हरिचरण सिंह, सत्य भूषण सिंह ने संवेदना व्यक्त की।