मां विध्यवासिनी को चुनरी व कंतित शरीफ में चढ़ाई चादर
सांसद अनुप्रिया पटेल ने सबसे पहले मां विध्यवासिनी के दर पर पहुंचकर उन्हें शीश झुकाया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर मां को चुनरी चढ़ाई। इसके बाद वह कंतित शरीफ ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ाया और मन्नतें मांगी। इसके साथ ही उन्होंने जिले में कई महापुरुषों के स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण किया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सांसद अनुप्रिया पटेल ने सबसे पहले मां विध्यवासिनी के दर पर पहुंचकर उन्हें शीश झुकाया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर मां को चुनरी चढ़ाई। इसके बाद वह कंतित शरीफ ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ाया और मन्नतें मांगी। इसके साथ ही उन्होंने जिले में कई महापुरुषों के स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण किया।
कछवां पुलिस बूथ चौराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर माल्यार्पण कर अनुप्रिया पटेल ने सेनानियों को नमन किया। इसके बाद जलकल परिसर स्थित मानस मर्मज्ञ युग तुलसी पंडित रामकिकर उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं गांधी विद्यालय इंटर मीडिएट कालेज परिसर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सांसद अनुप्रिया पटेल ने बालूघाट पर गुहाराज निषाद पार्क स्थित महराज गुहाराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने भी गुहाराज निषाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अनुप्रिया पटेल ने नरायनपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारा लगाते हुए अनुप्रिया को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर डा. अनिल सिंह, सुमित जायसवाल, हरिशंकर सिंह, मिथिलेश पाठक, डा. विजय सिंह, हरिदास सिंह, अंजना सिंह आदि रहे।