विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंद्रयान ने चांद पर पानी खोज निकाला, हमारे देश के लोगों की किस्मत ये कि घर में पानी नसीब नहीं : द‍िव्‍या म‍ित्‍तल

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 10:35 AM (IST)

पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी 'जननीति भारत' के गठन के बाद सरकार पर हमला बोला है, आरोप लगाया ...और पढ़ें

पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने सरकार पर साधा निशाना, मीरजापुर में जननीति भारत पार्टी का प्रचार।

पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने सरकार पर साधा निशाना, मीरजापुर में जननीति भारत पार्टी का प्रचार।

HighLights

  1. पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने सरकार पर हमला बोला।

  2. सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचने का आरोप।

  3. चंद्रयान की सफलता और पानी की कमी पर उठाए सवाल।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। ज‍िले की पूर्व डीएम रह चुकी द‍िव्‍या म‍ित्‍तल ने प्रदेश भर में अपने प्रत्‍याशी उतारने और चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद अब सरकार और सरकारी मशीनरी पर हमलावर हैं। एक वीड‍ि‍यो जारी कर उन्‍होंने सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। 

द‍िव्या म‍ित्‍तल ने आरोप लगाया है क‍ि हमारे देश की काबिलियत ये कि चंद्रयान ने चांद पर पानी खोज निकाला, और हमारे देश के लोगों की किस्मत ये कि घर में पानी नसीब नहीं। तो कमी क्या है? काबिलियत की तो कमी नहीं है। कमी है इरादे की, लोगों के प्रति सोच की, और भविष्य की फ़िक्र की। नीति वही जहाँ न्याय हो, न्याय वहीं जहाँ सबकी सुनवाई हो। जननीति भारत पार्टी — अब होगी सुनवाई।

जननीत‍ि भारत पार्टी की स्‍थापना करने के बाद वह सबसे पहले चुनावी सफर पर मीरजापुर के चुनार क्षेत्र में पहुंचीं थीं। अब वह ज‍िले में चुनाव प्रचार कर रही हैं और उनकी टीम लगातार उनके वीड‍ियो और उनके दौरे के साथ ही जनह‍ित के व‍िषयों को लेकर सरकार को घेर रही है। ज‍िले की पूर्व डीएम होने के नाते उनका ज‍िले में पूरी पहचान भी है और उनके समर्थकों की भी कमी नहीं है।