जयंती पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद
हिदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद उद्यान पहुंचकर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। साथ ही उनके राष्ट्रीय योगदान पर चर्चा भी की गई।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : हिदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद उद्यान पहुंचकर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। साथ ही उनके राष्ट्रीय योगदान पर चर्चा भी की गई।
जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि भारत की हवाओं से अंग्रेजी अहंकार का जहर मिटाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले चंद्रशेखर आजाद भारतीय इतिहास में अमर रहेंगे। उन्होंने गुलामी की बेड़ियों को चुनने की बजाय शहादत का विकल्प चुनना बेहतर समझा, इसलिए वे राष्ट्र नायक हैं। जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने साहस और शौर्य से भारत को अतुल्य गौरव का बोध कराया था। आजाद जैसे क्रांतिकारी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए रचनात्मक समाज का निर्माण करना है। इस दौरान सुनिल सिंह, हेमंत सिंह, अभय सिंह, पवन मालवीय, अंशु गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, विवेक सिंह राजपूत आदि रहे।