Move to Jagran APP

सादगी से मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

शहर से देहात तक ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कड़ी निगरानी के बीच जुलूस निकला। जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे तो पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण करते रहे। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखा। मिलाद के कार्यक्रम हुए तो घरों और मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। दिनभर पर्व की मुबारकबाद देने का सिलसिला चला।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 07:29 PM (IST)
सादगी से मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
सादगी से मना जश्ने ईद मिलादुन्नबी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : शहर से देहात तक ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कड़ी निगरानी के बीच जुलूस निकला। जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे तो पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण करते रहे। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखा। मिलाद के कार्यक्रम हुए तो घरों और मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। दिनभर पर्व की मुबारकबाद देने का सिलसिला चला। शांति का माहौल बना रहने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी पर्व सादगी के साथ मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बच्चों ने भी उत्साह दिखाया। गरीबों की मदद के लिए भी कदम उठे। मरकजी जश्न व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस बल्ली का अड्डा, नारघाट, टेढ़ीनीम, त्रिमुहानी, बसनही बाजार, घंटाघर, पक्की सराय, पेहटी चौराहा, तुलसी चौक, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, चेतगंज होता हुआ इमामबाड़ा पहुंचकर सलातो सलाम के बाद जुलूस समाप्त हुआ।

जुलूस जिन रास्तों से जा रहा था, वहां चाय, शरबत, फल व पानी आदि का इंतजाम किया गया था। जुलूस के साथ सोनावर खां, मौलाना नजम अली खां, मौलाना निसार साहब आदि चल रहे थे। रोशनी से जगमगाए घर और मस्जिद

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने घरों पर झंडे लगाए तो रंग-बिरंगी झालरें भी लगाई गईं। शाम होते ही घरों की रोशनी आकर्षित करने लगी। ऐसा ही नजारा मस्जिदों पर देखने के लिए मिला। शहर में ही कई मस्जिदें रोशनी से नहाई नजर आईं। रंग-बिरंगी झालरों से माहौल अच्छा बना रहा। रोशनी भरे नजारे को देखकर लोग भी आकर्षित होते रहे। पैदाइश जनाब मुहम्मद साहब मुबारक हो, मुबारक हो..

चुनार : इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बारावफात के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाले और पैगंबर साहब को याद कर कलाम पढ़े गए और तकरीरें पेश की गईं। बारह रबी अव्वल शरीफ की मुबारक तारीख मुसलमानों के लिए खुशी और मुसर्रत का दिन है। इसलिए इस मौके पर तमाम मुस्लिम बंधु जगह-जगह से जुलूस निकालकर हजरत मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते रहे। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब के अमन व शांति के पैगाम को तकरीर पेश की गई। वहीं जश्ने जुलूस मिलादुनबी इंतजामिया कमेटी चौक बाजार के तत्वावधान में जश्ने जुलूस निकाला गया। इसके पूर्व सोमवार रात को जलसा हुआ, जिसमें बनारस से आए उलमाये अकरामों ने तकरीर पेश की। मंगलवार की सुबह बगीया बाबा पर कुरानखानी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.