Move to Jagran APP

श्रीराम का मनाया गया जन्मोत्सव

नगर के आवास विकास कालोनी व गणेशगंज में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा में भगवान राम के चरित्र का वर्णन किया गया। आवास विकास कालोनी में श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 11:04 PM (IST)
श्रीराम का मनाया गया जन्मोत्सव
श्रीराम का मनाया गया जन्मोत्सव

जासं, मीरजापुर : नगर के आवास विकास कालोनी व गणेशगंज में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा में भगवान राम के चरित्र का वर्णन किया गया। आवास विकास कालोनी में श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। कालोनी में चल रही रामकथा के चौथे दिन कथा वाचक सुधीरानंद ने शुक्रवार को राम जन्मोत्सव का वर्णन किया। पवन तिवारी, बबलू तिवारी, राजनारायण पांडेय, पीयूष पांडेय, नरेश शर्मा, विमला, संध्या, विवेक, विष्णु आदि थे। उधर, गणेशगंज में चल रही कथा के आठवें दिन शुक्रवार को भगवान राम का वनवास व भरत चरित्र का वर्णन किया गया। कथावाचक राधा ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम का भाईयों के प्रति प्रेम था, आज उसी प्रकार का प्रेम अपने भाईयों से करना चाहिए। कैलाश नाथ सोनी, कुलपाल ¨सह जायसवाल, शीतला प्रसाद वैद्य, दीपचंद्र सोनी, मनोज दमकल, लल्ली सोनी, अशोक सोनी, जगदीश प्रसाद सोनी आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.