मीरजापुर में भाजपा नेता के पुत्र सहित तीन पर छेड़खानी, आइटी एक्ट सहित अन्य आरोप में मुकदमा
मीरजापुर में भाजपा के पूर्व सभासद के पुत्र जितेंद्र गुप्ता उर्फ सोनू सहित तीन लोगों पर छेड़खानी, आईटी एक्ट और ...और पढ़ें

मीरजापुर में भाजपा नेता के बेटे समेत तीन पर छेड़खानी और आईटी एक्ट का मामला दर्ज।
HighLights
भाजपा नेता के पुत्र सहित तीन पर मुकदमा दर्ज।
एआई से युवती की फोटो एडिट कर प्रसारित की।
छेड़खानी, आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी के आरोप।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पुलिस ने गुरुवार को भाजपा के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कछवां के संरक्षक और नामित पूर्व सभासद के पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध छेड़खानी, आइटी एक्ट व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति ने गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कछवां के संरक्षक और नगर पंचायत के नामित पूर्व सभासद बृजेश गुप्ता के पुत्र जितेंद्र गुप्ता उर्फ सोनू तथा उसके साथी चंदन विश्वकर्मा व दर्शन के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप लगाया कि इन लोगों ने एआइ की मदद से मेरे घर के एक युवती का फोटो एडिट करके इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया।
जिससे मेरे घर की युवती की बदनामी हो जाए और उसकी शादी न हो। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेंद्र गुप्ता, उसके साथी चंदन विश्वकर्मा व दर्शन के विरुद्ध छेड़खानी, आइटी एक्ट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
