विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्य प्रदेश के पति-पत्नी की मौत और तीन घायल

Published: Sun, 28 Jun 2026 10:09 AM (IST)

मध्य प्रदेश के कटनी निवासी पति-पत्नी की मीरजापुर में रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

  2. मध्य प्रदेश के कटनी निवासी पति-पत्नी ने गंवाई जान

  3. हादसे में तीन लोग गंभीर घायल, दो बच्चे सुरक्षित

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव में रविवार लगभग तीन बजे खड़े ट्रक में कार के घुस जाने से मध्य प्रदेश निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को पीएचसी हलिया के बाद मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे घर

मध्य प्रदेश के कटनी जिला निवासी सभी लोग वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर शनिवार की रात घर वापस लौट रहे थे। कार में दो छोटे बच्चों सहित कुल आठ लोग सवार थे। रविवार की भोर तीन बजे जैसे ही ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव के पास पहुंचे कि चालक को झपकी आ गई, जिससे कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गई।

यह भी पढ़ें- सपा सरकार बनने पर अयोध्या बनेगी अनुपम धार्मिक नगरी, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव का संकल्प

यह भी पढ़ें- मायावती बुलाएंगी तो जरूर मिलने जाएंगे, भाजपा को हराने के लिए सभी हों एकजुट; कांग्रेस के यूपी प्रभारी के बयान से राजनीति तेज

दंपती की मौके पर ही हुई मौत

इस हादसे में विकास कुमार व उनकी पत्नी सोनम निवासी बरही थाना बरही जिला कटनी की मौत हो गई है। वहीं कार चालक हीरालाल निवासी छिबिया कटनी, हिमांशु निवासी उचेहरा जिला सतना मध्य प्रदेश, सक्षम निवासी नागौद मध्यप्रदेश, राधा पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद का उपचार चल रहा है। इसमें राधा की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे में मृत दंपती के चार वर्षीय पुत्र शिवांश व डेढ़ वर्षीय पुत्र रूद्र बाल-बाल बच गए।