बसपा संस्थापक कांशीराम का व्यक्तित्व प्रेरणादायी
बरौंधा कचार में बहुजन समाज पार्टी द्वारा कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मंडलीय स्तर पर वृहद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य जोन इंचार्ज अमरेंद्र बहादुर गौतम ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम ने आजीवन दलितों एवं पिछड़ों के लिए कार्य किया। उनका समूचा व्यक्तित्व प्रेरणादायी है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बरौंधा कचार में बहुजन समाज पार्टी द्वारा कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मंडलीय स्तर पर वृहद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य जोन इंचार्ज अमरेंद्र बहादुर गौतम ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम ने आजीवन दलितों एवं पिछड़ों के लिए कार्य किया। उनका समूचा व्यक्तित्व प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके सपनों को पूरा करने के लिए सतत संघर्षशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपेक्षितों के हक की लड़ाई कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उपस्थित सभी बसपा जनों ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दलित उद्धार के लिए शुरू किए गए उनके आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए उनके सपने साकार करने का संकल्प भी दोहराया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ही आखिरी पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति को भारतीय राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ना है। संचालन यशवंत राव ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, रामाश्रय भारती, संजय सिंह गहरवार, अब्दुल रहमान राइन, बी सागर, सुधीर गौतम, सुरेंद्र मौर्य, कमलेश प्रजापति, कमला शंकर भारती, अनमोल सिंह, धनेश्वर गौतम, रामचन्द्र बिद आदि रहे।