Move to Jagran APP

सिंगल प्लास्टिक का बहिष्कार, 29 से चलेगा जागरूकता अभियान

सिंगल प्लास्टिक का बहिष्कार 29 से चलेगा जागरूकता अभियान

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 10:08 PM (IST)
सिंगल प्लास्टिक का बहिष्कार, 29 से चलेगा जागरूकता अभियान
सिंगल प्लास्टिक का बहिष्कार, 29 से चलेगा जागरूकता अभियान

सिंगल प्लास्टिक का बहिष्कार, 29 से चलेगा जागरूकता अभियान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सिंगल प्लास्टिक यूज को लेकर नगर पालिका इओ अंगद गुप्ता ने लालडिग्गी स्थित प्रधान कार्यालय पर शुक्रवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। इओ ने कहा कि एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। प्लास्टिक भंडारण, संग्रह एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

सिंगल प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरे के रूप में उभर रहा हैं। फेके गए प्लास्टिक के कारण नाली-नाला जाम हो जाते हैं। वहीं प्लास्टिक में फेंके गए खाद्य पदार्थों को गाय द्वारा प्लास्टिक सहित खा जाने से बेजुबान जानवरों की मौत हो जाती है। सामाजिक और पर्यावरण की दृष्टि से सभी को जागरुक होकर सिंगल प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा। इओ ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 29 जून से तीन जुलाई तक रेस कार्यक्रम चलेगा। इसमें विभिन्न सामाजिक व अन्य संस्थाओं के माध्यम से सिंगल प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा की। इओ ने व्यापारियों से दुकान के आगे डस्टबिन रखने का आग्रह किया। इस दौरान अरविंद यादव, सुधीर वर्मा, मनोज सेठ, हिमांशु केशरवानी, नंद किशोर शर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.