भाजपा युवामोर्चा का अभिनंदन समारोह
पीली कोठी स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव उमर के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दोबारा जिलाध्यक्ष बने बृजभूषण सिंह और दसवें कामनवेल्थ पार्लियामेंट एसोसिएशन में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करने वाली पहली महिला भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली का अभिनंदन किया गया।
जासं, मीरजापुर : पीली कोठी स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव उमर के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दोबारा जिलाध्यक्ष बने बृजभूषण सिंह और दसवें कामनवेल्थ पार्लियामेंट एसोसिएशन में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करने वाली पहली महिला भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने युवाओं से कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। इसमें अपने काम के दम पर एक साधारण कार्यकर्ता भी जिले का नेतृत्व कर सकता है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने कहा कि हमारा सौभाग्य है प्रदेश में नेतृत्व का मौका मिला। कार्यक्रम का संचलान जिला महामंत्री कात्यायनी कर्षण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर रमेश दुबे, प्रमोद सिंह, अभय मिश्र, धीरेंद्र सिंह पटेल, नितिन गुप्ता, गौरव बरनवाल, अंकुर दुबे, शिवा पांडेय, सौम्या विश्वकर्मा, समीक्षा मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।