गंभीरता के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा : अनामिका
जागरण संवाददाता मीरजापुर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मंडल बैठक गुरुवार को हुआ
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मंडल बैठक गुरुवार को हुआ। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रभारी अनामिका चौधरी ने कोन एवं सिटी उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि पार्टी पूरी गंभीरता के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसके लिए भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता आपस में सामंजस्य बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं को घर-घर जाकर बताए। साथ में मंडल के सभी पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के अनेक उपाय बताए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बच्चालाल वर्मा (कोन) व महेश गुप्ता (सिटी उत्तरी) तथा संचालन मंडल महामंत्री उमेश तिवारी व अभिषेक शर्मा ने किया। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह, उमेश सिंह, प्रणेश प्रताप, शंकर पांडेय, डा. सीएल बिद, प्रमोद कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश दूबे, कौशल श्रीवास्तव, प्रथम कुमार सिंह रहे।