भाजपा घर-घर जलाएगी कमल विकास की ज्योति
लालडिग्गी सहित नगर के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के नगर इकाई के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई गई। नगर अध्यक्ष श्याम सुदंर केसरी के नेतृत्व में पदाधिकारी अपने अपने बूथों पर कार्यकर्ता कमल रुपी गुलाब लेकर लोगों से मिले। कहा कि समर्पण कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता 12 फरवरी से 25 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा का परिवार तथा कमल विकास ज्योति 26 फरवरी को प्रत्येक लाभार्थी के घर में जलाया जायेगा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : लालडिग्गी सहित नगर के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के नगर इकाई के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई गई। नगर अध्यक्ष श्याम सुदंर केसरी के नेतृत्व में पदाधिकारी अपने अपने बूथों पर कार्यकर्ता कमलरूपी गुलाब लेकर लोगों से मिले। कहा कि समर्पण कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता 12 फरवरी से 25 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा का परिवार तथा कमल विकास ज्योति 26 फरवरी को प्रत्येक लाभार्थी के घर में जलाया जाएगा।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता से पांच रुपये से लेकर एक हजार तक का सहयोग राशि जनता से प्राप्त किया। प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को आर्थिक समर्पण के रुप में मोदी एप के माध्यम से सहयोग राशि प्रधानमंत्री कोष में भेजना है। नगर अध्यक्ष ने बताया कि आज से पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनावी तैयारी में आ गये है। कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाये। बूथ नंबर 252 पर बूथ अध्यक्ष सरिता ¨सह के आवास पर समर्पण दिवस मनाया गया। जनता को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सरकार की कल्याणकारी नीतियां और योजनाओं को जनता तक पहुंचाये। जिससे जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान नितिन विश्वकर्मा, संजय यादव, गुंजन चौधरी, अनिल केसरी, सतीश, हेमंत श्रीवास्तव, रुपेश, दिवांशु आदि मौजूद रहे।