भाजपाजनों ने निकाली जागरूकता संकल्प यात्रा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी संकल्प पद यात्रा भाजपा अदलहाट मंडल द्वारा शनिवार को निकाली गई। जिसका शुभारंभ शिव मंदिर गरौड़ी के प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं ऊर्जा राज्य मंत्री के संयुक्त रूप से स्वच्छता व पौधारोपण कर किया गया।
जासं, अदलहाट (मीरजापुर) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी संकल्प पद यात्रा भाजपा अदलहाट मंडल द्वारा शनिवार को निकाली गई। जिसका शुभारंभ शिव मंदिर गरौड़ी के प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं ऊर्जा राज्य मंत्री के संयुक्त रूप से स्वच्छता व पौधारोपण कर किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज इस पूरी पदयात्रा कार्यक्रम का समापन है जो अहरौरा नगर में होगा। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जल संरक्षण और सिगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान चलाया है। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छता से समाज में जागरूकता बढ़ी है। प्लास्टिक का हमारे स्वास्थ्य और वातावरण पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने ने कहा कि 2022 तक किसी भी पात्र परिवार घर से वंचित नहीं रह पाएगा। संचालन अरुण सिंह ने किया। इस अवसर पर अमित पांडेय, दिनेश प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, अब्दुल कलाम, सूर्यबली सिंह, शिवबालक सिंह आदि उपस्थित रहे।