Move to Jagran APP

महिला सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

अनगढ़ रोड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रेमशीला सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बरकछा में होने वाले महिला सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का विजय संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 09:01 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:09 PM (IST)
महिला सम्मेलन को  सफल बनाने पर चर्चा
महिला सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अनगढ़ रोड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रेमशीला सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बरकछा में होने वाले महिला सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का विजय संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिता त्रिपाठी ने कहा कि महिला पदाधिकारी भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान काशी क्षेत्र क्षेत्रीय प्रभारी सरोज कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीरा गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राज कुमारी खत्री, जिला मंत्री डाली अग्रहरी ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मालती त्रिपाठी, चंद्रकला श्रीवास्तव, उमा जायसवाल सहित अन्य महिला पदाधिकारी शामिल हुई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.