मेरा घर भाजपा का घर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरा घर भाजपा के घर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने लहंगपुर में घर पर भाजपा का ध्वज लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही अपने घर पर ही चाय पर चर्चा की। उन्होंने सरकार को पार्टी की नीतियां और सरकार की उपलब्धियां बताया।
जासं, मीरजापुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरा घर भाजपा का घर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने लहंगपुर में घर पर भाजपा का ध्वज लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ अपने घर पर ही चाय पर चर्चा की। सरकार को पार्टी की नीतियां और सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा, वर्ष 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को भारी से भारी बहुमत से जीतकर मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। एक तरफ सारे दल इकट्ठा होकर गठबंधन किया है। वास्तव में यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। प्रधानमंत्री ने देश में जो विकास का कार्य किया है, वह बीते 55 साल में कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत से सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज का तोहफा दिया है। शिव बहाल दुबे, पुष्पेंद्र द्विवेदी, विजय गुप्ता, रणजीत ¨सह, विकेश्वर प्रताप ¨सह, रामाश्रय, शिव शंकर, प्रमोद मौर्य, राजेश जयसवाल आदि रहे।