भाजपाजनों ने की सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा
बरौंधा कचार स्थित जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से वर्चुअल बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कोरोनाकाल के बीच अबतक किए गए कार्यों की जानकारी दी।
जासं, मीरजापुर : बरौंधा कचार स्थित जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से वर्चुअल बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कोरोनाकाल के बीच अबतक किए गए कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि प्रदेश में लगभग चार करोड़ 31 लाख लोगों को भोजन पैकेट, 38 लाख 64 हजार जरूरतमंदों को राशन पैकेट, 90 लाख 44 हजार लोगों को मास्क वितरण, दो करोड़ लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टालेशन, नौ लाख 42 हजार धन्यवाद पत्र कोरोना वारियर्स को भेंट किया गया। इस दौरान परिवार संपर्क अभियान को तीस जून तक बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी दारा सिंह चौहान ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि कोरोनाकाल के समय प्रदेश सरकार की ओर से दिहाड़ी मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि, सभी के लिए भोजन व राशन की व्यवस्था तथा कोटा, प्रयाग व अन्य प्रमुख शहरों से छात्रों को सकुशल घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए सरकार के प्रयास से बेहतर परिणाम मिले। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रवि पांडेय ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।