भुवनेश्वर मिश्रा बने अध्यक्ष व भीमसेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष
महुवरिया स्थित सदर तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार हो हुआ। चुनाव परिणाम के बाद भुवनेश्वर मिश्रा को अध्यक्ष और भीमसेन सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
जासं, मीरजापुर : महुवरिया स्थित सदर तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार हो हुआ। चुनाव परिणाम के बाद भुवनेश्वर मिश्रा को अध्यक्ष और भीमसेन सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
लेखपाल संघ का चुनाव प्रांतीय सह सचिव व मंडलीय सचिव शमशेर यादव, चुनाव प्रेक्षक पूर्वी जोन रामपूजन, संगठन मंत्री पूर्वी जोन विनोद यादव, निर्भय नारायण ¨सह की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान कनिष्ठ उपाध्यक्ष तनवीर शौकत, जिलामंत्री अवनीश पटेल, उप मंत्री शैलेंद्र कुमार पाल, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी और आडिटर विद्याशंकर को चुना गया। भुवनेश्वर मिश्रा के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने के साथ ही पदाधिकारियों के मनोनयन होने पर लेखपालों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही लेखपालों के हित में कार्य किया जाएगा साथ ही उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराया जाएगा।