विध्याचल में भिखारियों के गैंग ने किया ताडंव
विध्याचल में इन दिनों महिला भिखारियों के गैंग से श्रद्धालु ही नहीं स्थानीय लोग भी परेशान हो गए हैं। यहां आने वाले लोगों ने जबरन पैसा मांगना व न देने पर गालियां देना इनका रोज का काम हो गया है।
जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : विध्याचल में इन दिनों महिला भिखारियों के गैंग से श्रद्धालु ही नहीं स्थानीय लोग भी परेशान हो गए हैं। यहां आने वाले लोगों ने जबरन पैसा मांगना व न देने पर गालियां देना इनका रोज का काम हो गया है। स्टैंड संचालक राकेश यादव, विशाल यादव ने बताया कि इन महिलाओं को सुबह पांच बजे बाइक से कुछ लोग यहां छोड़ जाते हैं और वे दोपहर बाद दो बजे तक लोगों से पैसे मांगती हैं। कभी बेटी की शादी के नाम पर वसूली तो कभी दवा के नाम पर वसूली से लोग ऊब गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन महिला भिखारियों के गैंग ने मंदिर क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रखा है। लोगों ने बताया कि इन महिलाओं के अच्छे मकान हैं और इनका पहनावा भी भिखारियों जैसा नहीं है लेकिन से भीख को आधार बनाकर लोगों से जबरन पैसे लेती हैं। जब लोग इन्हें भगाने की कोशिश करते हैं तो यह महिला भिखारिनें गंदी-गंदी गालियां देते हुए अभद्रता पर उतारु हो जाती हैं। इसकी शिकायत विध्याचल पुलिस से भी की गई है।