छह करोड़ से बनने लगा दीवान घाट, होंगे दो रास्ते
विध्याचल में दिवान घाट को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यहां पर 30-30 और 1
जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : विध्याचल में दीवान घाट नाने का काम तेजी से चल रहा है। 30-30 व 18 के लेवल में 78 सीढि़यां बनाई जाएंगी। घाट के निर्माण से विध्याचल पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को स्नान करने में सुविधा मिलेगी। अवर अभियंता प्रतीक ने बताया, दो महीने से यह काम चल रहा। इस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पर दो रास्ते बनाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न होने पाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घाट की सीढि़यां कम से कम चार-फीट होनी चाहिए ताकि इन पर सिल्ट न जम सके अन्यथा पक्के घाट की तरह यह भी घाट सिल्ट की वजह से किसी काम का नहीं रहेगा। प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि पश्चिम की तरफ रास्ता बनाने के साथ ही यहां पर अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। घाट का निर्माण होने के बाद यहां बेहतर व्यवस्था मिलेगी।