मीरजापुर रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार के पास खानाबदोशों में मारपीट, देर तक मची रही अफरातफरी
मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात शराब के नशे में दो खानाबदोशों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें महिलाएं और ...और पढ़ें

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में खानाबदोशों में मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा।
HighLights
मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर खानाबदोशों में हुई मारपीट।
शराब के नशे में दो व्यक्तियों ने की लड़ाई।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर साेमवार की रात लगभग आठ बजे दो व्यक्ति (खानाबदोश कंजर) शराब के नशे में मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनों की ओर से महिलाएं और बच्चे भी कूद पड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई।जानकारी हाेते ही आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंच गई। बीच बचाव कर दोनों पक्ष को अलग कर स्टेशन से बाहर किया गया, तब जाकर राहत मिली।
स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में इधर उधर से मांग कर खाने कमाने वाले खानाबदोश किस्म के लोग रात में कही से आए गए।परिसर में ही खाना खाने के बाद दो व्यक्ति जमकर शराब पी लिया। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में तू तू मैं मैं और आपस में गाली गलौज करने लगे। कुछ ही पल में दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे।
यह देख उनके साथ की महिलाएं और बच्चे भी आ गए और सर्कुलेटिंग एरिया कुछ पल के लिए मल्ल युद्ध का रूप ले लिया। आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस पहुंचकर काफी मशक्कत कर महिलाओं और बच्चों को हटाने के बाद दोनों को छुड़ाने के लिए लग गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कर पाई। इस संबंध में आरपीएफ ने बताया कि दो व्यक्ति शराब के नशे में मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंची सिविल पुलिस ने दोनों को स्टेशन से भगा दिया।
