पक्काघाट पर स्नान बहाल डीएम-एसपी ने दिखाई झंडी
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार की रात आठ बजे जिलाधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक मेला कैंप कार्यालय से पैदल विध्य धाम की गलियों से गुजरते हुए पक्का घाट पर पहुंचे।
जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार की रात आठ बजे जिलाधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक मेला कैंप कार्यालय से पैदल विध्यधाम की गलियों से गुजरते हुए पक्का घाट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने गंगा जलस्तर का निरीक्षण किया और वहां पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया। साथ ही पक्काघाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए आदेश जारी किया। इसके बाद मां का दर्शन पूजन किया।
डीएम व एसपी संयुक्त रूप से नवरात्र मेला का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ रात आठ बजे पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पक्काघाट को सुरक्षित समझ श्रद्धालुओं के लिए स्नान करने के लिए हरी झंडी दिखाई। इसके बाद विध्याचल के समस्त होटलों और धर्मशालाओं के साथ लाज संचालकों से मिलकर उन्हें हिदायत दी कि अगर कोई ठहरने वाला आता है तो उसके बारे में पूरी जानकारी कर तभी उसे कमरा दें और उसकी पूरी डिटेल रजिस्टर पर दर्ज करें। अगर जरा सा आशंका होता है तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके बाद विध्यधाम के विभिन्न गलियों का भ्रमण किया। एसपी ने धाम में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों से कहा कि कोई भी श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए। जिससे वे अपने घरों को लौटकर जाए तो यहां की गुणगान करें और लोगों को बताए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों मौजूद है।