आर्थिक नीतियों का बैंक कर्मियों ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश बैंक इम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में बैंक कर्मचारियों ने शनिवार को इलाहाबाद बैंक में बांह पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी सरकार के जन विरोधी, कर्मचारी विरोधी और आर्थिक नीतियों के चलते प्रदर्शन कर रहे है। बैंक कर्मचारी र्सावजिनक क्षेत्र के बैंकों को सु²ढ़ करने और बैंकों में पर्याप्त भर्ती करने की भी मांग कर रहे है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश बैंक इम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में बैंक कर्मचारियों ने शनिवार को इलाहाबाद बैंक में बांह पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी सरकार के जन विरोधी, कर्मचारी विरोधी और आर्थिक नीतियों के चलते प्रदर्शन कर रहे है। बैंक कर्मचारी सार्वजिनक क्षेत्र के बैंकों को सु²ढ़ करने और बैंकों में पर्याप्त भर्ती करने की भी मांग की।
सरकार की नीतियों से बैंक कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। सरकार की नीतियों के विरोध में आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन बैंक इम्प्लाइज फैडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में बैंक कर्मचारी आठ और नौ जनवरी को हड़ताल करेंगे। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान मंत्री सुरेश पांडेय ने कहा कि बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार की जन विरोधी आर्थिक नीतियों तथा मजदूर विरोधी श्रम नीतियों का विरोध कर रहे है। प्रतिगामी बैं¨कग सुधार उपायों, निजीकरण और विलय, खराब ऋणों को वसूल नहीं करने तथा बैंकों में स्थायी कार्यो की आउट सोर्सिंग का भी बैंक कर्मचारी विरोध कर रहे है। बावजूद इसके सरकार बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। इस दौरान धनंजय प्रसाद राय, विष्णु केशरवानी, मुन्ना कुमार, पंकज कुमार, आशीष मिश्रा, राहुल कुमार, बृजेश कुमार, विक्रम कुमार ¨सह, सहर्ष, राजेश्वर आदि ने विचार व्यक्त करते हुए बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने की मांग की।