सावन की फुहारों के बीच गूंजा बोल बम
बोल बम का नारा है बाबा ही एक सहारा है बोल बम बाबा भोलेनाथ हर हर महादेव की जय से पूरा नगर क्षेत्र शनिवार को गूंजायमान हो उठा। इस बार सावन मास में सोमवार को नागपंचमी का संयोग बन रहा है इसके चलते बरियाघाट से बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था शिवद्वार घोरावल और बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों पर बाबा भोलेनाथ भी मेहरबान दिखे और बारिश के फुहारे भी पड़े। बारिश के फुहारों के चलते सुहाने मौसम ने कांवरियों की राह को आसान और सहज बना दिया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बोल बम का नारा है, बाबा ही एक सहारा है, बोल बम, बाबा भोलेनाथ, हर हर महादेव की जय से पूरा नगर क्षेत्र शनिवार को गुंजायमान हो उठा। इस बार सावन मास में सोमवार को नागपंचमी का संयोग बन रहा है, इसके चलते बरियाघाट से बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था शिवद्वार घोरावल और बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों पर बाबा भोलेनाथ भी मेहरबान दिखे और बारिश के फुहारे भी पड़े। बारिश के फुहारों के चलते सुहाने मौसम ने कांवरियों की राह को आसान कर दिया।
सावन में सोमवार को नाग पंचमी पड़ने के कारण शिवद्वार जाने के लिए कांवरियों का हुजूम शनिवार को बरियाघाट उमड़ पड़ा। बरियाघाट में स्नान व जल भरने के बाद घाटों तथा शिवालयों में विधि विधान से पूजा अर्चना की। घाटों पर पुरोहितों द्वारा कांवरियों को विधिविधान से पूजा अर्चना कराया। बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, तारकेश्वर महादेव मंदिर, बूढ़ेनाथ मंदिर, नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर, शिवपुर स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में कांवरियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। नगर के शिवालयों में कांवरियों की भीड़ उमड़ी। कांवरियों द्वारा बरियाघाट में सजी दुकानों से जमकर खरीदारी भी की गई। वाहनों के उपर बैठकर गए कांवरिया, मूक बना रहा प्रशासन
सावन मास में कांवरिया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बरियाघाट से जल भरकर शिवद्वार रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवरिया वाहनों के उपर बैठकर जाते दिखे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहीं। वहीं कांवरियों की सुरक्षा में लगे मजिस्ट्रेट व पुलिस विभाग के कर्मचारी रोकने की बजाय मूक दर्शक बने रहे। कांवरियों की सुरक्षा के लिए तैनात मोटरबोट
बरियाघाट में जल भरने के लिए आने वाले कांवरियों की सुरक्षा के लिए घाट पर बैरिकेटिग के साथ ही मोटर बोट की व्यवस्था की गई थी। इससे स्नान के दौरान कांवरियों को कोई असुविधा नहीं होने पाए। बरियाघाट पर घूमते रहे बेसहारा पशु
बेसहारा पशुओं पर नगर में अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को बरियाघाट में जल भरने के लिए आने वाले कांवरियों को बेसहारा पशुओं के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कांवरिया तो बेसहारा पशुओं के हमले से बाल-बाल बचे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप