महिलाओं का जत्था चला बाबा धाम, बोल बम से गूंजा स्टेशन
सावन शुरु होते ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया अपने झुंड़ के साथ निकल पड़ते है। बाबा बैजनाथ धाम को जाने के लिए जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उमड़ पड़ा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सावन शुरु होते ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया अपने झुंड़ के साथ निकल पड़ते है। बाबा बैजनाथ धाम को जाने के लिए जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उमड़ पड़ा। इसमें अधिकतर महिलाएं अपनी महिला टोलियों के साथ पहुंचीं थी। इसमें जिले के अलावा अन्य जनपदों से कांवरियों के बोल बम व हर-हर महादेव के उद्धोष से स्टेशन गुंज रहा है।
बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों को जत्था प्रतिदिन जा रहा है लेकिन सावन के दूसरा सोमवार पर जलाभिषेक करने का अलग ही महत्व रखता है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक स्टेशन परिसर के अलावा तीनों प्लेटफार्म पर कांवरियों के जत्थे से भरा रहा। इनमें जिले के अलावा इलाहाबाद, गोपीगंज, भदोही, औराई तथा सोनभद्र के कांवरिया रहे। इलाहाबाद के मांडा निवासी जयशंकर ने बताया कि मीरजापुर से ब्रह्मपुत्र ट्रेन से सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से गंगा जल लेकर लगभग 105 किमी पदयात्रा कर बाबा धाम पहुंचकर सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। बताया कि जलाभिषेक के बाद मन को बहुत ही शांति मिलता है। बताया कि अगर नहीं जाता हूं तो मन व्याकुल होने लगता है इसलिए प्रत्येक वर्ष सावन माह में बाबा धाम जलाभिषेक करने के लिए जाते है। बताया कि इस बार तो काफी संख्या में गांव से महिलाओं को जत्था भी बाबा धाम साथ जा रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप