सुर लय ताल के संगम में श्रोताओं ने लगाई डुबकी
माजिक संस्था ¨वध्य सेवा मंच के तत्वावधान में ¨वध्याचल के शेर कोठी परिसर में सुर लय ताल का संगम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। सर्वप्रथम संगीत में सुंदरकांड का पाठ विधि विधान से किया गया।
जासं, ¨वध्याचल (मीरजापुर) : सामाजिक संस्था ¨वध्य सेवा मंच के तत्वावधान में ¨वध्याचल के शेर कोठी परिसर में सुर लय ताल का संगम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। सर्वप्रथम संगीत में सुंदरकांड का पाठ विधि विधान से किया गया। पं. राजकुमार चतुर्वेदी के कुशल दिशा निर्देश सस्वर सुंदरकांड चलता रहा।
कार्यक्रम के अगले चरण में राजकुमार चौधरी ने दे दो मां एक लाल मेरी गोद यह भर जाएगी तू दाती मा कहां लाएगी। आपके साथ आर्गन पर मंटू दूबे ने और नाल पर राजेश वर्मा ने कुशल संगीत दिया उसके बाद मुन्नु वर्मा ने अपने कव्वाली अंदाज में एक से एक बढ़कर भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। भजन की कड़ी में हृदय से पुकारोंगे जिस दिन प्रभु को उन्हें तो आना पड़ेगा। बेहतरीन प्रस्तुति किया कार्यक्रम के आखिरी में पं. माहेश्वरी त्रिपाठी के शिष्य मनीष शर्मा ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर एवं भाव नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। संचालन संस्था के महासचिव जादूगर रतन कुमार ने किया। संस्था के प्रवक्ता त्रियुगी मिट्ठू मिश्र ने कलाकारों और अतिथियों को माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया। मन्नन मोदनवाल, सनी गिरी, राज पटेल, सीताराम कसेरा, डमरु शंकर, आशीष चौरसिया, महेंद्र गुप्ता, राजकुमार श्रीमाली आदि रहे।