Move to Jagran APP

सुशासन दिवस पर पूर्व पीएम अटल जी को किया गया याद

भाजपा पूर्वी मंडल के तत्वाधान में जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। वहीं भाजपा पश्चिमी मंडल व अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 10:21 PM (IST)
सुशासन दिवस पर पूर्व पीएम अटल जी को किया गया याद
सुशासन दिवस पर पूर्व पीएम अटल जी को किया गया याद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भाजपा पूर्वी मंडल के तत्वाधान में जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। वहीं भाजपा पश्चिमी मंडल व अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया।

prime article banner

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद सिंह पटेल ने कहा कि अटलजी को सभी पार्टियों के लोग बराबर सम्मान देते थे। मुख्य वक्ता के रुप में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता, राजधर्म, राजनीति व विदेश नीति की इनका गहरी समझ थी। कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह व अध्यक्षता मनीष गुप्ता ने किया। इस दौरान दिलीप सिंह पटेल, श्यामसुंदर केसरी, कौशल श्रीवास्तव, प्रसून पुजारी, हेमंत्र त्रिपाठी, हुकुम मौर्य, प्रमोद सिंह गहरवार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रहे।

नगर पश्चिमी द्वारा आयोजन

भाजपा नगर पश्चिमी मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फौजदार शर्मा प्रवासी ने अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य वक्ता के रुप में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष अभय मिश्र ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अटलजी के बताए रास्ते पर चलने के लिए कृत संकल्प हैं। कार्यक्रम में रामआसरे सरोज, महेंद्र मिश्रा, सुरेश मौर्य, विवेक बरनवाल, सतीश उपाध्याय, प्रशांत पांडेय, अलंकार जायसवाल, विजय निषाद, गौरव दूबे आदि रहे।

अनुसूचित मोर्चा ने मनाया जन्मदिन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्र पवन गोंड के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। सहकारिता प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अंकित सिंह ने अटलजी के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम के दौरान आकाश गुप्ता, कौशिक मिश्रा, गौरव दूबे, अमन अतहर, गिरीश पांडे, शिवम केसरी, आयुष जायसवाल, शुभम गोंड, श्याम सोनकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.