Move to Jagran APP

ग्रामीण अंचलों में अटलजी का धूमधाम से मना जन्मदिवस

जिले के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित किया तो कही केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग दर्शन पर चलने का संकल्प दोहराया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 10:21 PM (IST)
ग्रामीण अंचलों में अटलजी  का धूमधाम से मना जन्मदिवस
ग्रामीण अंचलों में अटलजी का धूमधाम से मना जन्मदिवस

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित किया तो कही केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग दर्शन पर चलने का संकल्प दोहराया।

loksabha election banner

चुनार : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। इसके साथ ही भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती भी मनाई गई। अध्यक्षता चंद्रहास गुप्ता व संचालन अभिलाष राय ने किया। इस अवसर पर बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केशरी, विजय बहादुर सिंह, श्यामधर चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्र, राजबहादुर सिंह, विजय बहादुर बिद मौजूद थे।

अदलहाट : भाजपा अदलहाट मंडल द्वारा बिक्सी कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अरुण सिंह, त्रिभुवन सिंह पुष्पराज गिरी, मनु बाबा, डा. नंदराज शर्मा, मुहम्मद हबीब आदि रहे।

जमालपुर : बाजार स्थित कालीदास शिक्षण संस्थान में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, प्रधान संघ अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, नवीन पांडेय, किशोर सिंह थे।

नरायनपुर : ग्राम निजामुद्दीनपुर स्थित राजकुमार सिंह के आवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अब्दुल कलाम अंसारी, संजय भारद्वाज, सतवंत भारती रहे।

पटेहरा : विकास खंड में भाजपा के अनुयायियों ने कई जगह अटल बिहारी वाजपेयी व पं. मदन मोहन मालवीय की एक ही दिन जयन्ती मना कर उनके कृत्यों और आदर्शों को गिनाया। मुख्य अतिथि गंगासागर दूबे रहे और दीपनगर बंटी सिंह के आवास पर मुख्य अतिथि पीयूष वर्धन सिंह रहे।

गड़बड़ाधाम : भारत रत्न यशस्वी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन के रूप में गड़बड़ाधाम मंडल में भव्य कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर ज्ञानेश्वर दुबे, सुरेंद्र सिंह, भानू तिवारी प्रधान पति द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित किया।

लालगंज : काशी प्रांत भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निवर्तमान जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणी त्रिपाठी ने हर्दीघाट डाक बंगले पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित सभा में कहा कि वाजपेयी की राजनैतिक कार्य शैली व्यापक लोकतांत्रिक समावेसी रही है। भदोही के जिलामहामंत्री एवं दुबार कला मंडल के प्रवासी प्रभात श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं एवं संघटन को स्वयं चितेरा बनने का चरित्र व कार्य दिया है। संचालन जयप्रकाश उपाध्याय एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामबली गुप्ता ने किया।

कछवां : आदर्श नगर पंचायत कछवां के कछवां डीह स्थित गोपाल सिंह के आवास पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि भदोही की मंडल प्रवासी सपना दुबे रही। हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूगा काल...

जमुआं : मझवां विकास खंड के जमुआं न्यायपंचायत जमुआं के नरायनपुर गेट सामुदायिक भवन पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिस व सुशासन दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता त्रिपुरारी सिंह ने अटल जी की प्रसिद्ध कविता हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता जाता हूं ,गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं कविता से अटल जी को याद किया।

हलिया : विकास खंड के भटवारी गांव स्थित संत कबीर राष्ट्रीय महाविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस मनाया। इस दौरान रवि सिंह, विनोद कोल, अनिल सिंह, राहुल सिंह गौरीशंकर शर्मा, बुद्धिमान सिंह, शिवेंद्र सिंह रहे।

ड्रमंडगंज : भाजपा हलिया मंडल व गड़बड़ा धाम मंडल में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भाजपा हलिया मंडल के तहत संत कवीर महाविद्यालय भटवारी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। वरिष्ठ नेता श्याम बहादुर सिंह व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह चंदेल ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.