विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं', मिर्जापुर में बोले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Published: Tue, 17 Feb 2026 10:26 AM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने विंध्यधाम में मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राहुल गांधी को मानसिक रूप ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, विंध्याचल (मीरजापुर)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार की रात में विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन पूजन का काम धीरज मिश्र ने विधि विधान से संपन्न कराया।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। वह वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद बाइ कार विंध्यधाम रात लगभग नौ बजे पहुंचे। यहां नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अंगवस्त्र भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मां का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार है। देश में कोई भी राहुल वादी नहीं है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी को एक बराबर सम्मान दिए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि इन लोगों की बात का कोई मतलब नहीं हो सकता।

एक हिंदू रक्षक थे तो दूसरा हिंदू भक्षक फिर दोनों बराबर सम्मान के अधिकारी कैसे हो सकते है। असम में मुसलमानों पर उन्होंने बताया कि असम की हालत बहुत खराब है।

वहां चालीस फीसदी मुसलमानों की आबादी है, जिसमें से तीन से चार फीसदी भारतीय है। बाकी लगभग 36 प्रतिशत कांग्रेस शासनकाल में बांग्लादेशी आकर बसे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाबचंद्र एसडीएम / पर्यटन प्रभारी संजीव यादव, सीओ नगर विवेक जावला, ईओ गोआ लाल आदि मौजूद रहे।