लागू करें 73वां संविधान संशोधन
विकास खंड नरायनपुर के ब्लाक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र के प्रधान संघ की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित प्रधानों ने अपनी मांगों के समर्थन मुखर होते हुए कहा कि 73 वें संविधान संशोधन के तहत 29 विभाग ग्राम पंचायतों के अधीन किए जाने की मांग की। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि वर्तमान में सर्वाधिक भ्रष्टाचार का आरोप प्रधान पर लगता है। जिले की
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : विकास खंड नरायनपुर के ब्लाक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र के प्रधान संघ की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित प्रधानों ने अपनी मांगों के समर्थन मुखर होते हुए कहा कि 73 वें संविधान संशोधन के तहत 29 विभाग ग्राम पंचायतों के अधीन किए जाने की मांग की। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि वर्तमान में सर्वाधिक भ्रष्टाचार का आरोप प्रधान पर लगता है। जिले की 806 ग्राम पंचायतें हैं और प्रधान अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हैं लेकिन हमेशा उन्हें संदेह की ²ष्टि से ही देखा जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधान खुद को एक जाति समझें जाति धर्म के चक्करों में बंट कर संगठन को कमजोर न करें। विधान परिषद के चुनावों में हमेशा ठगने का काम किया जाता है। हम 36 एमएलसी चुनते हैं लेकिन एक भी प्रधान एमएलसी नहीं है। जिसका कारण है चुनावों के समय हम अलग अलग बंट जाते हैं। जिलाध्यक्ष अखिलेश ¨सह ने कहा कि प्रधानों के सामने आने वाली समस्याओं के प्रति सभी को एकजुट होना होगा। हमारा मानदेय 3500 कर दिया गया है लेकिन कहा गया कि राज्य वित्त अथवा चौदहवें वित्त से मानदेय का आहरण किया जाए। प्रधानों के मानदेय के लिए अलग मद का निर्धारण किए जाने की मांग की गई। ब्लाक अध्यक्ष बजरंगबली ¨सह ने कहा कि हमारी मांगों के लिए आवाज उठाने के लिए कभी कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आता लेकिन जब चुनावों में वोट लेने होते हैं तो सबसे पहले गांव के प्रधान को ही साधने की कोशिश की जाती है। आगामी 24 सितंबर को लखनऊ में होने वाले प्रधानों के सम्मेलन की सफलता को लेकर भी रणनीति तय की गई। इस दौरान अपना दल के मंडल अध्यक्ष मेघनाथ ¨सह, महामंत्री अनिल कुमार ¨सह, ग्राम प्रधान अशोक कुमार ¨सह, मनोज मौर्या, अमित पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद थे।