विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कई अफसर बना चुके हैं पार्टी, इन्हें भी जनता देगी जवाब'; दिव्या मित्तल को लेकर पहली बार बोलीं अनुप्रिया पटेल

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:42 AM (IST)

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के विंध्यवासिनी धाम पहुंचने और राजनीतिक अटकलों पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व आईएएस और सांसद अनुप्रिया पटेल

पूर्व आईएएस और सांसद अनुप्रिया पटेल

HighLights

  1. दिव्या मित्तल विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं, राजनीतिक अटकलें तेज।

  2. अनुप्रिया पटेल ने कहा, जनता देगी ऐसे अफसरों को जवाब।

  3. दिव्या मित्तल ने पार्टी में शामिल होने से किया इनकार।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल रविवार को विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं। नवरात्र के नौ दिन विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन, पाठ करेंगी। लहुरियादह में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण और स्थानीयजन से मुलाकात करेंगी। उनकी समस्याएं सुनेंगी।

नवरात्र में अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ी घोषणा भी कर सकती हैं। हालांकि राजनीतिक अटकलों पर उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहीं। अपने अगले कदम के बारे में जल्द जानकारी देंगी।

इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को वाराणसी सर्किट हाउस में जागरण से बातचीत में पहली बार पूर्व प्रशासनिक अफसर दिव्या मित्तल पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

दोनों के बीच जगजाहिर है खींचतान

कहा, कई अफसर पहले भी पार्टी बना चुके हैं। इन्हें मीरजापुर की जनता स्वयं जवाब दे देगी। उन्होंने चुनाव की तैयारी पर कहा कि इस बार 100 प्रतिशत जीत स्ट्राइक लक्ष्य है। अनुप्रिया मीरजापुर से सांसद हैं। दिव्या मित्तल के मीरजापुर से डीएम रहते दोनों के बीच खींचतान जगजाहिर रही है।

माना जा रहा कि इन कारणों से ही पिछले दिनों दिव्या मित्तल ने आईएएस सेवा से त्यागपत्र दे दिया। मीरजापुर में स्वयं द्वारा प्रस्तावित लहुरियादह विद्यालय को लेकर पोस्ट भी किया था।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में लहुरियादह विद्यालय निर्माण के मुद्दे पर बात रखी। कहा, बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल बनना चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को मिलकर उपयुक्त भूमि तलाशनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के 9.18 लाख किसानों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, 493 करोड़ की राहत देंगे सीएम