'जैसी करनी वैसी भरनी'... आजम खान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बोले कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद आजम खां पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर टिप्पणी की।

आजम खां की जैसी करनी, वैसी भरनी: अनिल राजभर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मीरजापर। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार की शाम विंध्य धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खां पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आजम खां को लेकर आया है, वह जैसी करनी, वैसी भरनी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि जो लोग शासन-प्रशासन को जूते की नोक पर रखने की बात करते थे, भारत माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर विवादित बयान देते थे, उन्हें अब न्यायालय के फैसले का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि आजम खां स्वयं को व्यवस्था से ऊपर समझते थे और पूरे सिस्टम पर कब्जा रखने का प्रयास करते थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व की ओर से ऐसे बयानों पर सख्त प्रतिक्रिया नहीं दी जाती।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल और एक विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी की ओर से पर्याप्त विरोध नहीं दिखता। कहा कि समाजवादी पार्टी की पाठशाला में पढ़े लोगों से समाज क्या उम्मीद कर सकता है।
