अमर सिंह का बड़ा बयान, अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे
अमर सिंह ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि भाजपा वाकई बेहतर काम कर रही है और सही चीज का समर्थन करने में कोई बुराई नहीं है।'
By Amal ChowdhuryEdited By: Published: Mon, 25 Sep 2017 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 04:50 PM (IST)
मीरजापुर (जेएनएन)। सोमवार को अमर सिंह मीरजापुर में मां विन्ध्यावासिनी के दर्शन करने पहुंचे हुए थे। माता के दरबार के दर्शन के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने बहुत बड़ा बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि वो अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
अमर सिंह ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि भाजपा वाकई बेहतर काम कर रही है और सही चीज का समर्थन करने में कोई बुराई नहीं है। इसीलिए अगले लोकसभा चुनाव में मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा।'
यह भी पढ़ें: जिसने बाप को धोखा दिया उस पर जनता कैसे विश्वास करेगी: मुलायम सिंह
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें