कम लागत में अधिक उत्पादन का गुर सिखाएंगे कृषि वैज्ञानिक
वैज्ञनिकों की बात किसानों के साथ के माध्यम से कृषि मंत्री आगामी 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे से किसानों से सीधे रूबरू होंगे। कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किसानों के साथ विभिन्न फसलों के उत्पादन तकनीकी एवं किसानों की आय दोगुनी किए जाने के उपायों को साझा करेंगे।
जासं, मीरजापुर : वैज्ञनिकों की बात, किसानों के साथ के माध्यम से कृषि मंत्री आगामी 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे से किसानों से सीधे रूबरू होंगे। कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किसानों के साथ विभिन्न फसलों के उत्पादन तकनीकी एवं किसानों की आय दोगुनी किए जाने के उपायों को साझा करेंगे। उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय के ख्यातिलब्ध वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की जिज्ञासाओं को शांत किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिग कृषि विभाग एवं एनआईसी की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू. यूपीएग्रीकल्चर.काम पर देख सकते हैं। वैज्ञानिकों द्वारा खेती के बारे में नई-नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। साथ ही खेती में कौन-कौन से तरीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जाए, इस बारे में भी वैज्ञानिकों द्वारा चर्चा की जायेगी। किसान स्मार्ट फोन में लिक द्वारा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देख सकते है तथा खेती करने के नए तरीके, फसलों की सुरक्षा, महिलाओं को स्वालंबी बनाने के तरीके एवं पोषण सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते है।