उत्पादन बढ़ाने को वैज्ञानिकों ने किसानों को सुझाएं उपाय
वैज्ञनिकों की बात किसानों के साथ के माध्यम से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद मंगलवार को किसानों से सीधे रूबरू हुए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किसानों के साथ विभिन्न फसलों के उत्पादन तकनीकी एवं किसानों की आय दोगुनी किए जाने के उपायों को साझा किया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने को लेकर ²ढ़ संकल्पित है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर: वैज्ञानिकों की बात, किसानों के साथ के माध्यम से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद मंगलवार को किसानों से सीधे रूबरू हुए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किसानों के साथ विभिन्न फसलों के उत्पादन तकनीकी एवं किसानों की आय दोगुनी किए जाने के उपायों को साझा किया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने को लेकर ²ढ़ संकल्पित है।
कृषि वैज्ञानिक गन्ना के डा. पीके श्रीवास्तव, जैविक खेती के लिए डा. एसआर कौशल, सब्जी उत्पादन में डीजी उपकार डा. विजेंद्र सिंह, फसल रोग डा. रामचंद्र सिंह, कृषि रक्षा के लिए डा. एचबी सिंह, फल उत्पादन डा. एके सिंह, डा. विवेक द्वारा किसानों को जानकारी दी गई। उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय के निर्देशन में प्रगतिशील किसानों ने कृषि मंत्री के विचारों को सुना। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती के बारे में नई-नई तकनीक की जानकारी दी गई। बताया कि खेती में नए तरीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। बताया कि खेती करने के नए तरीके, फसलों की सुरक्षा, महिलाओं को स्वालंबी बनाने के तरीके एवं पोषण सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते है। किसानों द्वारा स्मार्ट फोन में लिक द्वारा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। लाइव स्ट्रीमिग कृषि विभाग एवं एनआईसी की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू. यूपीएग्रीकल्चर.काम पर देखने की व्यवस्था की गई थी।