Move to Jagran APP

होलिका परिवर्तन के विवाद में पीछे हटा जिला प्रशासन

होलिका जलाने के स्थान परिवर्तन के बाद हुए विवाद के चलते प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। शुक्रवार की दोपहर एसडीएम चुनार जंगबहादुर यादव और सीओ मड़िहान बीपी सिंह ने बेलखरा गांव पहुंचकर पूर्ववत ही होलिका जलवाने का आदेश पुलिस और राजस्व कर्मियों को दिया। जिससे होलिका दहन के स्थान में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 11:37 PM (IST)
होलिका परिवर्तन के विवाद में पीछे हटा जिला प्रशासन
होलिका परिवर्तन के विवाद में पीछे हटा जिला प्रशासन

जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : होलिका जलाने के स्थान परिवर्तन के बाद हुए विवाद के चलते प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। शुक्रवार की दोपहर एसडीएम चुनार जंगबहादुर यादव और सीओ मड़िहान बीपी सिंह ने बेलखरा गांव पहुंचकर पूर्ववत ही होलिका जलवाने का आदेश पुलिस और राजस्व कर्मियों को दिया। जिससे होलिका दहन के स्थान में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

बेलखरा गांव निवासी अशोक सोनकर ने शिकायत किया था कि उसके निजी खेत के सामने होलिका जलाई जाती है जबकि उसी स्थान से सटे हुए कुछ ही मीटर की दूरी पर ग्राम सभा की खाली पड़ी हुई जमीन है, जहां पर होलिका दहन किया है सकता है। दस दिन पूर्व थाने पर आयोजित पीस की बैठक में मामले की जांच करने के बाद एसडीएम चुनार और सीओ मड़िहान स्थान को परिवर्तित कर दिया था। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने अपना विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया था। मामला ज्यादा बढ़ने पर शुक्रवार की दोपहर एसडीएम चुनार और सीओ, पुलिस व राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पहले की तरह ही उसी स्थान पर होलिका जलवाने के लिए थानाध्यक्ष राजेश चौबे को निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि होलिका जिस स्थान पर जलाई जाती है वहीं पर रहेगा उसके स्थान में परिवर्तन नहीं किया गया है।

होलिका स्थल का एसडीएम, सीओ ने किया निरीक्षण

ड्रमंडगंज : एसडीएम लालगंज शिव प्रसाद व सीओ लालगंज सुशील कुमार यादव शुक्रवार को हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर, दुर्जनीपुर, ड्रमंडगंज बाजार, खरका,महोगढी,लहुरियादह, भैसोड़ वलाय पहाड,आदि गांव में पंहुचकर लगने वाले होलिका स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से समस्याओं के बारें में जानकारी लिया। ड्रमंडगंज बाजार में लगने वाले होलिका स्थल के बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवकुश केशरी से जानकारी लिया, प्रधानप्रतिनिधि ने कहा कि पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होलिका लगाई जाती थी लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण दिक्कत होती थी। जिसे देखते हुए इस बार होलिका पुरानी पुलिस चौकी परिसर के दशहरा मैदान में लगाई जायेगी। एसडीएम व सीओ ने पुरानी पुलिस चौकी परिसर के दशहरा मैदान का निरीक्षण कर मैदान के एक किनारे होलिका स्थापित करने का निर्देश ग्राम प्रधान को दी। इस दौरान चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय, एसआई विजय कुमार सरोज, ग्राम प्रधान शांति देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोवीन खां, संजीत कुमार, संजय कुमार, अच्छे लाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.