शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, मां विंध्यवासिनी को चुनरी चढ़ाई; बोलीं- आत्मिक शांति मिली
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
HighLights
शिल्पा शेट्टी ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
अभिनेत्री को विंध्यधाम में आत्मिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिली।
दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
जागरण संवाददाता, विंध्याचल (मीरजापुर)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया।
उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
दर्शन के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं काफी समय से मां के दर्शन की अभिलाषा रखती थी, जो आज पूरी हो गई।"
उन्होंने आगे कहा कि विंध्यधाम के बारे में उन्होंने जो सुना था, वह अक्षरशः सत्य है। यहां आकर उन्हें न केवल आत्मिक शांति मिली, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी अनुभव हुआ।
शिल्पा शेट्टी ने बनारसी साड़ियां खरीदीं
शिल्पा शेट्टी ने बनारस में खरीदी बनारसी साड़ियां। सलवार सूट के लिए हथकरघा पर बने सिल्क के कपड़े देखे। उन्होंने चार बनारसी साड़ियां खरीदीं।

शिल्पा बुधवार शाम मां सुनंदा शेट्टी के साथ बनारस आई थीं। उन्होंने रात में ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन किया था। होटल ताज में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मीरजापुर गईं और मां विध्यवासिनी का दर्शन किया।
