कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक प्रस्ताव का किया समर्थन
दीनदयालपुरम् पीलीकोठी स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को भाजपा के नवगठित जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें संगठन के मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के समर्थन में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया जिसका सभी ने समर्थन किया।
जेएनएन, दोराहा
पंजाब के अधिक से अधिक फसली क्षेत्रों को नहरी पानी के साथ जोड़ने व धरती नीचे पानी के स्तर को बनाए रखने के लिए शुरू किए कार्य तहत पंजाब सरकार राज्य में कच्चे नालों को पक्का करने के लिए नया मॉडल विकसित करने जा रही है। इस मॉडल तहत अब ईटों की जगह बजरी और सीमेंट से नाले को पक्का किया जाएगा। यह मॉडल पुराने तरीके से कहीं सस्ता व टिकाऊ साबित होगा।
यह बात बुधवार को पंजाब सरकार के पानी वसीले वाले विभाग के कैबिनेट मंत्री सुखविदर सिंह सरकारिया ने गांव गुरथली में पंजाब पानी वसीले प्रबंधन व विकास निगम द्वारा किए जा रहे तैयारियों का जायजा लेते हुए कही। सरकारिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार के सहयोग से इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 477 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं जिससे संगरूर, बरनाला, मानसा और बठिडा में 146658 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने के लिए 35100 किलोमीटर लंबी कच्चे नाले पक्के किए जाएंगे। इस संबंधी पायलट प्रोजेक्ट जल्द ही मौड जिला मानसा क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है। इसे 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पहले राज्य में नाले पक्के करने के लिए ईट और सीमेंट का उपयोग किया जाता था अब इस काम में सीमेंट और बजरी से किया जाएगा। यह तकनीक सस्ती और टिकाऊ है। इन नालों की अवधि 50 वर्ष तक रहेगी। नालों के ब्लॉक का डिजाइन निगम द्वारा खुद तैयार किया गया है।
इस मौके मुख्य रूप से हल्का विधायक लखबीर सिंह लक्खा, विधायक गुरप्रीत सिंह, अनु प्रसाद, जगबीर सिंह बराड़ व विकास निगम जिला परिषद चेयरमैन यादविदर सिंह, एसडीएम पायल सागर सेतिया, निगम के मैनेजिग डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान बंत सिंह द बुर्जी शम्मी सिगला मौजूद रहे।