पंचायत चुनावों में जुटें कार्यकर्ता : रमाशंकर सिंह
जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव म
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाएं। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता पंचायतों में सक्रियता बढ़ाते हुए सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह बातें प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने रविवार को गोल्हनपुर स्थित अपने कैंप कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहीं। उन्होंने कहा कि इस समय मतदाता सूची बनाने के लिए पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को मतदाता बनने के लिए आवेदन कराने में कार्यकर्ता सहयोग करें। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी बताएं लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सक्तेशगढ़ मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, डा. संजय सिंह, जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग अखिलेश सिंह आदि थे।