स्वयंसेवक की हत्या पर विहिप ने जताया गुस्सा
मान सम्मान सुरक्षा समिति के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घंटाघर से पदयात्रा निकाला। पदयात्रा घंटाघर वासलीगंज संकटमोचन रामबाग मंडलीय अस्पताल होते हुए क्लेक्ट्रेट पहुंचा। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट सुशीललाल श्रीवास्तव को सौंपा। पत्रक के माध्यम से पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक व उसके परिवार की हत्या पर कड़ी नाराजगी जताया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मान सम्मान सुरक्षा समिति के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घंटाघर से पदयात्रा निकाला। पदयात्रा घंटाघर, वासलीगंज, संकटमोचन, रामबाग, मंडलीय अस्पताल होते हुए क्लेक्ट्रेट पहुंचा। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट सुशीललाल श्रीवास्तव को सौंपा। पत्रक के माध्यम से पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक व उसके परिवार की हत्या पर कड़ी नाराजगी जताया।
देव प्रकाश पाठक ने कहा कि ऐसी घटनाएं पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही हैं। इस घटना में अवैध बंगला देशी तथा रोहणियों की भूमिका की संभावना है। पश्चिम बंगाल में अराजकतत्वों को सरकार द्वारा लगातार संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। इनकी आर्थिक मदद भी की जा रही है। लक्ष्मीकांत पांडेय, कृष्ण दत्त तिवारी, राम आसरे सरोज, विद्या सागर प्रेमी, निर्मला राय मालती त्रिपाठी आदि ने घटना की घोर निदा करते हुए कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस उठाए। साथ ही सरकार से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रतन गुप्ता, अखिलेश ओझा, मनीषधर दूबे, रत्नेश दूबे, इंद्र बहादुर पांडेय, उमाशंकर बिद, रतिशंकर उपाध्याय, कैलाश तिवारी, डाली अग्रहरि, अंजली, दीपक, रिकी शर्मा आदि शामिल रहे।