Move to Jagran APP

शोहदों पर कार्रवाई पहचान रहेगी गुप्त

नगर के केबीपीजी कालेज व सुनीता बाल निकेतन में बालिका सुरक्षा जागरूकता जुलाई अभियान (कवच) के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला बाल संरक्षण ईकाई की सामाजिक कार्यकर्ता नगीना सिंह और मनोसामाजिक कार्यकर्ता पूजा मौर्या द्वारा आत्म सुरक्षा करने के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्कूल आते-जाते समय किसी शोहदे द्वारा परेशान किया जाता है तो महिला हेल्पलाइन 1

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 07:33 PM (IST)
शोहदों पर कार्रवाई  
पहचान रहेगी गुप्त
शोहदों पर कार्रवाई पहचान रहेगी गुप्त

जासं, मीरजापुर : नगर के केबीपीजी कालेज व सुनीता बाल निकेतन में बालिका सुरक्षा जागरूकता जुलाई अभियान (कवच) के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई की सामाजिक कार्यकर्ता नगीना सिंह और मनोसामाजिक कार्यकर्ता पूजा मौर्या द्वारा आत्म सुरक्षा करने के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्कूल आते-जाते समय किसी शोहदे द्वारा परेशान किया जाता है तो महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही छात्रा की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

loksabha election banner

कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग, नारी सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल-कालेजों में जा जाकर छात्राओं में आत्मबल भरना शुरू कर दिया है। जिससे अपने ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर अपनी आवाज बुलंद कर सके। निरीक्षक सीमा सिंह ने पंडित महादेव प्रसाद दुबे इंटर कालेज, ज्ञानानंद इंटर कालेज पड़री में बालिकाओं को जागरूक किया। महिला हेल्पलाइन 1090, घरेलू हिसा से बचाव हेतु हेल्पलाइन नंबर 181, उप्र पुलिस आपातकालीन सेवा डायल 100 के बारे में जानकारी दी। पावर एंजल, शक्ति परी व पुलिस की वेबसाईट पर उपलब्ध विकल्प पोर्टल, सिटीजन सर्विसेज आदि के बारे में बताया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.